best news portal development company in india

अमृतसर में निहंग सिंहों के बीच विवाद : सब्जी लेने जा रहे युवक पर हमला, डेरे की छत पर चढ़कर फेंकी ईंटें, दी धमकी

SHARE:

अमृतसर में आरोपी द्वारा फेंकी गई ईंट।

अमृतसर-  अमृतसर में निहंग सिंहों के बीच विवाद हो गया। विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक निहंग सिंह डेरे की छत पर चढ़कर ईंट फेंकता और धमकियां देता नजर आ रहा है। आरोप लगाने वाले निहंग दीदार सिंह का कहना है कि आरोपी अंबी सिंह सिखी के प्रचार में बाधा डालता है और कथित तौर पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी निहंग सिंह और उसके साथी गैर-कानूनी गतिविधियों से जुड़े हैं और उनके खिलाफ पहले भी गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, जब उनका बेटा गुरुद्वारा साहिब के लंगर के लिए सब्जी लेने जा रहा था, तो रास्ते में उसे रोककर गाली-गलौज की गई। आरोप है कि तेजधार हथियारों से उस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश भी की गई। युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर युवक की सुरक्षा सुनिश्चित की। मामले से जुड़ी एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आरोपी निहंग सिंह अपने डेरे की छत पर चढ़कर ईंटें फेंकता और धमकियां देता नजर आ रहा है।  पीड़ित निहंग सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं पुलिस के मुताबिक उन्हें पहले से सिक्योरिटी मिली हुई हैं और वे पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *