best news portal development company in india

जालंधर बूटा मंडी में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: युवक को मारी गोली, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

जालंधर- जालंधर के बूटा मंडी इलाके में गोलियां चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के चलते युवक पर फायरिंग की गई, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सलीम ने बताया कि उनके भाई पर पुरानी दुश्मनी के चलते गोलियां चलाई गईं। पीड़ित पक्ष के अनुसार चाचा के बेटे के साथ पहले आपसी झगड़ा हुआ था, जो बाद में समझौते के साथ खत्म हो गया था। बताया गया कि सभी दोस्त पहले साथ खेलते थे, लेकिन अचानक विवाद बढ़ गया। समझौते के बावजूद दूसरे पक्ष के नाहर, साहिल समेत चार अन्य लोग आए और फायरिंग कर दी, जिसमें उसका भाई घायल हो गया।

वहीं पीड़ित परिवार की महिला सदस्य ने बताया कि गर्मी के मौसम में पहले भी उनके बेटे के साथ मारपीट की गई थी, बाद में आरोपियों ने माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था। लेकिन आज एक बार फिर बेटे को घेरकर पीटा गया। जब वह घर जाकर घटना की जानकारी अपने भाई को दे रहा था, तभी हमलावरों ने देसी कट्टे से गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक खाली खोल भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई