best news portal development company in india

जालंधर में टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, पुरानी सब्जी मंडी रोड पर हादसा

SHARE:

जालंधर-  जालंधर में टिप्पर के नीचे आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। एक्सिडेंट गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब पुरानी सब्जी मंडी के पास हुआ। महिला की पहचान सुनीता निवासी दिलबाग नगर के तौर पर हुई है। घटना के बाद टिप्पर ड्राइवर मौके से भाग निकला। वाहन सड़क पर खड़े रहने से जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सड़क से हटाकर सिविलि अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद जाम को खुलवाया गया।

जालंधर की पुरानी मंडी चौक पर एक्सिडेंट के बाद जमा भीड़।
जालंधर की पुरानी मंडी चौक पर एक्सिडेंट के बाद जमा भीड़।

नगर निगम का था टिप्पर, कचरा लेकर जा रहा था

जिस टिप्पर से महिला का एक्सिडेंट हुआ, वह नगर निगम का था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला एक्टिवा पर सवार होकर पटेल चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। टिप्पर के सड़क के बीच में खड़े होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लंबा जाम लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई