best news portal development company in india

घरेलू विवाद ने ली एक और जान: फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया पति पर आरोप

SHARE:

जालंधर: शहर के पृथ्वी नगर इलाके में एक विवाहिता ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी और वह पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद के चलते मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी।

परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। मृतका की मां सवरण कौर ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति हैप्पी कथित रूप से मारपीट करता था। कई बार बेटी ने इसकी जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करवा दिया जाता था।

परिवार का दावा है कि बीती रात मनप्रीत ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट हुई है और उसे मायके ले जाया जाए। परिजनों के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि उसने कमरे में फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया।  मृतका के चाचा जरनैल सिंह ने भी आरोप लगाया कि पति अक्सर मनप्रीत के साथ मारपीट करता था। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

थाना रामामंडी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई