best news portal development company in india

कपूरथला में संदिग्ध हालात में सुरक्षाकर्मी की मौत, जांच में जुटी टीम

SHARE:

कपूरथला- कपूरथला की ग्रोवर एन्क्लेव कॉलोनी में देर रात एक सुरक्षाकर्मी ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी दलजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक ने अवैध पिस्तौल से अपने माथे पर गोली मारकर आत्महत्या की।

मृतक के परिजन से पूछताछ करती पुलिस की टीम।
मृतक के परिजन से पूछताछ करती पुलिस की टीम।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और 315 बोर की पिस्तौल जब्त कर ली है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि मृतक के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई