best news portal development company in india

जालंधर के लंबा पिंड चौक में ड्रेस गुरु की दुकान में आग: पंजाबी सिंगर कुलविंदर बिल्ला के शो की खास ड्रेस जलकर राख

SHARE:

जालंधर के लम्मा पिंड स्थित ड्रेस गुरु की दुकान।

जालंधर–  जालंधर के लंबा पिंड चौक में ड्रेस गुरु की दुकान में आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान में रखे कपड़े आग लगने से जल गए, इनमें पंजाबी सिंगर कुलविंदर बिल्ला की ड्रेस भी थी। बिल्ला ने ये ड्रेस विदेश में शो के लिए तैयार करवाई थी। दुकानदार ने बताया कि ड्रेस तैयार थी। अब ये आग में जल गई है। इसे फिर से तैयार करना होगा। दुकान में रखी अन्य ग्राहकों के कपड़े भी जल गए हैं। दुकानदार ने दावा किया कि आग से उसका 25 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

घटना के बाद दुकान पर पहुंचे मनु ने कहा कि ये उनके दोस्त की दुकान है। ड्रेस गुरु में अचानक आग लगने की सूचना पर वह यहां पहुंचे। फायर ब्रिगेड को फोन किया था लेकिन उससे पहले ही दुकान के लड़कों ने आग को बुझा दिया। मनु ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचे तो अंदर धुआं भरा था। दुकान का शटर खोला को ऊपरी मंजिल पर आग थी।
आग लगने पर दुकान में पहुंचे मालिक सागर और अन्य।
आग लगने पर दुकान में पहुंचे मालिक सागर और अन्य।
मालिक सागर ने कहा-सुबह सवा 10 बजे लगी आग

मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक सागर ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है। दुकान मालिक के अनुसार सुबह सवा 10 बजे दुकान खोलने के दौरान अचानक आग लगने का पता चला। इस दौरान दुकान के पीछे विनय नगर में भी शार्ट सर्किट से नुकसान हुआ है। इसके बाद दुकान में अग्नि यंत्र और दुकान में पड़े पानी से कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि घटना से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना की जानकारी दे बलजिंदर सिंह।
शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना की जानकारी दे बलजिंदर सिंह।
20 से 25 लाख के नुकसान का अनुमान

दुकान मालिक के अनुसार 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं मनु ने कहा कि उनके दोस्त ड्रेस गुरु की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना में दुकान का काफी नुकसान हुआ है। इस घटना में धुएं से कपड़ा खराब हो गया। इस दुकान में कई नामी गायक दुकान पर आते है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि घटना में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला की तैयार की हुई ड्रेस भी खराब हो गई है।

सिंगर बिल्ला से मिला था ड्रेस का आर्डर

गायक का विदेश में शो था और विदेश में शो लगाने के लिए गायक की ओर से ड्रेस का ऑर्डर मिला हुआ था, लेकिन अब शार्ट सर्किट के कारण ड्रेस खराब हो गई है। व्यक्ति ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं कई लोगों की ड्रेस तैयार थी जिसक नुकसान हो गया है। दुकानदार ने बताया कि दमकल विभाग के आने से पहले उनके दुकान के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई