best news portal development company in india

सीमा पार ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ : बटाला पुलिस ने 2 तस्कर दबोचे, 6.5 किलो हेरोइन बरामद

SHARE:

बटाला–  बटाला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से चल रहे नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन, पिस्तौल, कारतूस और ड्रग मनी भी बरामद की है।

वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जांच में सामने आया है कि वे जबरन वसूली, नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

आरोपियों को पेश करने ले जाते पुलिस अधिकारी।
आरोपियों को पेश करने ले जाते पुलिस अधिकारी।

आरोपियों से बरामद की गई 6.5 किलो हेरोइन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से 6.5 किलोग्राम हेरोइन, .30 कैलिबर पिस्तौल, 6 कारतूस और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा आरोपी जबरन वसूली, नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े थे। प्रारंभिक जांच में ये भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए अपराधियों को हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस, बटाला में FIR दर्ज की गई है।

पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी।
पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी।

30 मार्च चलाई थी गोलियां

30 मार्च 2026 को बटाला के सिविल लाइन्स इलाके में विदेश में बैठे शरारती तत्वों के इशारे पर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने जांच के बाद वंश और सुखचैन नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उनके पास से 2 पिस्तौल (.30 बोर) और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी वंश ने बताया कि वह ये पिस्तौल रविपाल (निवासी रायपुर) और एक नाबालिग लड़के से लेकर आया था। पुलिस ने इन दोनों को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया।

विदेशी हैंडलर और हथियारों का लेन-देन

गिरफ्तार रविपाल सिंह ने खुलासा किया कि वह विदेश में बैठे हैंडलर के इशारे पर बड़े स्तर पर पिस्तौलों का आदान-प्रदान करता है। उसने बताया कि हैंडलर द्वारा भेजी गई लोकेशन से वह पिस्तौल उठाता था और आगे निशान (निवासी मुलियांवाल) नामक व्यक्ति को सौंप देता था।

बड़ी बरामदगी और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रविपाल के खुलासे के बाद पुलिस ने 9 और 10 अप्रैल की दरमियानी रात को निशान सिंह को उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत कमला देवी एवेन्यू अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान निशान सिंह ने स्वीकार किया कि उसने नशीले पदार्थ और हथियार छिपा रखे हैं।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाईपास खतीबा के पास से 6 किलो 465 ग्राम हेरोइन, .30 बोर पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस के अलावा 1 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई