best news portal development company in india

जालंधर हादसा: ट्रॉली के नीचे आए दो युवकों की मौत, बाइक फिसलने से हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट ; ड्राइवर मौके से फरार

SHARE:

जालंधर-  जालंधर की तहसील शाहकोट के मलसियां में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई जबकि बच्ची सहित दंपति घायल हो गए। घायलों को नकोदर के सिविल अस्पताल से फर्स्ट एड देकर जालंधर रेफर किया गया है। हादसा सोमवार सुबह 11 बजे के करीब लोहियां रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार राहुल (32) पुत्र गुरमेज, मोहित (22) पुत्र परमजीत दोनों निवासी लोहियां खास और काला राम पुत्र धर्म चंद, रानी पत्नी काला राम व छोटी बच्ची निवासी मोहल्ला रविदासपुरा नकोदर मोटरसाइकिल से लोहियां से नकोदर की तरफ जा रहे थे।

मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ा

जब ये मलसियां के लोहियां रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुृंचे, तो सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे लतीफ अली पुत्र परमजीत निवासी पंडेरी मट्टूआं के साथ टकराने के कारण मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया।

इस कारण मोटरसाइकिल सवार राहुल पुत्र गुरमेज और मोहित पुत्र परमजीत की शाहकोट से लोहियां वाली साइड को जा रही रेत से ओवरलोड ट्राली के नीचे आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू हादसे में घायल काला राम और रानी को नकोदर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जालंधर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मलसियां चौकी के इंचार्ज ने बताया कि मृतक राहुल के पिता गुरमेज के बयानों पर ट्रैक्टर-ट्राली ड्राइवर के खिलाफ पर्चा दर्ज करके हादसे की जांच की जा रही है।

हादसे में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और मौके पर पूछताछ करती पुलिस।
हादसे में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और मौके पर पूछताछ करती पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई