best news portal development company in india

नशे ने छीनी एक और जिंदगी : मां बोली- 400 लेकर गया था, नशे का इंजेक्शन लगाया; लड़खड़ाता पहुंचा था घर

SHARE:

जालंधर–  जालंधर के शेखा बाजार स्थित तेल वाली गली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। मृतक की मां कंचन ने बताया कि उनका बेटा संजय नशे का आदी था। उन्होंने कहा कि संजय दवाई लेने गया था। रात को जब वह घर लौटा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी और वह लड़खड़ा रहा था।

डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित किया

मां के अनुसार, देर रात संजय की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर विजय को घर बुलाया गया, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। कंचन ने बताया कि संजय अक्सर जेठानी के घर चला जाता था और वहां से देर ही रात लौटता था।

देर रात संजय की बिगड़ी तबीयत

गली-गली में बिक रहा नशा

परिवार के सदस्य गुरमीत सिंह ने पंजाब सरकार से नशे की दलदल में फंसे लोगों का मुफ्त इलाज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गली-गली में नशा बिक रहा है, जिससे युवा नशीली गोलियां और अन्य मादक पदार्थ खरीदकर सेवन कर रहे हैं। इसी कारण उनकी मौतें हो रही हैं।

नशे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गुरमीत सिंह का कहना है कि जब तक नशे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई