best news portal development company in india

जालंधर में बड़ा नशा रैकेट बेनकाब : ANTF ने 12 किलो हेरोइन संग 2 तस्कर दबोचे

SHARE:

जालंधर जालंधर रेंज की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 242 ग्राम हेरोइन और 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई एआईजी जगजीत सिंह सरोआ और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में की गई है।

एआईजी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध चलाई गई विशेष मुहिम के तहत यह बड़ी सफलता है। 2 मई 2026 को सबसे पहले महकदीप सिंह उर्फ महक को गिरफ्तार किया गया था। अमृतसर जिले के गांव रोड़ां वाला खुर्द के रहने वाले इस आरोपी से 6 किलो 108 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

इसके बाद मोहाली के एएनटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान महकदीप ने खुलासा किया कि वह अपने साथी गौतमबीर सिंह के साथ मिलकर हेरोइन की तस्करी करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 4 मई 2026 को गौतमबीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 6 किलो 134 ग्राम हेरोइन बरामद की।

आरोपी कबूरतबाजी का शौकीन, रातों-रात अमीरी के लिए बना तस्कर

पूछताछ के दौरान आरोपियों के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है । आरोपी महकदीप सिंह अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है और उसे कबूतरबाजी का शौक है। उसने पुलिस को बताया कि ज्यादा कमाई और काम आसान होने के कारण वह इस धंधे में शामिल हुआ ।

वहीं उसका साथी गौतमबीर सिंह 12वीं पास है और विदेश जाने के लिए पीटीई (PTE) का कोर्स कर रहा है। उसने कबूल किया कि जल्दी अमीर बनने के लालच में वह अपने दोस्त के साथ मिलकर हेरोइन बेचने लगा था। फिलहाल पुलिस ने हेरोइन के साथ एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की है और मामले की आगे की तफ्तीश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई