best news portal development company in india

AAP मंत्री 7 दिन की रिमांड पर: पंजाब में विरोध प्रदर्शन तेज, लुधियाना-जालंधर में BJP नेताओं से धक्कामुक्की, अमृतसर में बैरिकेडिंग तोड़ी

SHARE:

चंडीगढ़–  पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को हुई रेड के वक्त वह चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित अपनी सरकारी कोठी पर ही थे।

टीम ने उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद शाम करीब 5 बजे ED की टीम चंडीगढ़ और हरियाणा नंबर की गाड़ियों में उन्हें दिल्ली ले गई। मंत्री को रात को ही गुरुग्राम की अदालत में पेश किया। इसके बाद ED को मंत्री की 7 दिन की रिमांड मिली है। इस दौरान टीम आगे की पूछताछ करेगी। मंत्री को अब 16 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ED की इस कार्रवाई के बाद पंजाब में AAP नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। लुधियाना में AAP और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और धक्कामुक्की हुई। AAP कार्यकर्ताओं ने PM नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर जूते मारे। वहीं, जालंधर में मोदी जब-जब डरता है, ED को आगे करता है जैसे नारे लगे। अमृतसर में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का आवास घेरा। यहां AAP कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तक तोड़ डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *