best news portal development company in india

अमृतसर में तेज आंधी का कहर: निर्माणाधीन मकान गिरा, कर्ज में डूबे परिवार ने मांगी मदद

SHARE:

अमृतस​र – अमृतसर जिले के हल्का मजीठा के अंतर्गत आने वाले गांव पतालपुरी में बीती रात (10 मई) आए तेज तूफान और आंधी ने एक परिवार के घर को पूरी तरह तबाह कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ भारी नुकसान देखने को मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज अंधेरी इतनी भयंकर थी कि परिवार का निर्माणाधीन घर देखते ही देखते ढह कर मलबे में बदल गया। पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि वह आढ़ती से लगभग 10 लाख रुपए का कर्ज लेकर घर बना रहे थे, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब परिवार पूरी तरह से आर्थिक संकट में आ गया है। परिवार का कहना है कि तूफान के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है और उनके पास रहने के लिए अब कोई सुरक्षित स्थान भी नहीं बचा है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी इस मुश्किल घड़ी में बेहद परेशान हैं।

अमृतसर में आंधी-तूफान से निर्माणाधीन घर ढह गया। - Dainik Bhaskar

प्रशासन से मदद मांगी

गांव के लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताया है और प्रशासन से मदद की मांग की है। पीड़ित परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, ताकि वे दोबारा अपना जीवन शुरू कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई