best news portal development company in india

पंजाब के किसानों का शक्ति प्रदर्शन : पुलिस से भिड़े : मोहाली बॉर्डर पर पानी की बौछारें की गईं, कर्ज सीमा और MSP बढ़ाने की मांग कर रहे

SHARE:

चंडीगढ़–  चंडीगढ़ स्थित राजभवन कूच करने मोहाली बॉर्डर पहुंचे पंजाब के किसान पुलिस से भिड़ गए। अंब साहिब गुरुद्वारे के बाहर जुटे किसान कर्ज सीमा और MSP बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते दो बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया गया।

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से लगती सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। किसी भी प्रदर्शनकारी को चंडीगढ़ में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। मोहाली बॉर्डर पर पानी की बौछारें तक की गईं। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि हालात को देखते हुए पूरी निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसएसपी भी शामिल हैं, मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस और किसानों में टकराव। - Dainik Bhaskar

मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस और किसानों में टकराव।

किसान प्रदर्शन करते हुए, किसान नेता नेता जोगिंगदर सिंह उगराहां भी पहुंचे।
किसान प्रदर्शन करते हुए, किसान नेता नेता जोगिंगदर सिंह उगराहां भी पहुंचे।

पुलिस बोली- किसानों से बातचीत चल रही

बार्डर पर नाकों का जायजा लेने पहुंची चंडीगढ़ की एसएपी कंवरदीप कौर ने बताया कि बैरिकेडिंग की गई है। किसानों ने आज मार्च का कार्यक्रम रखा हुआ है और उनसे बातचीत जारी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के पीछे वाली चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन किया गया है। मटौर बैरियर पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बाकी सभी जगह ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसानों के साथ समन्वय में है। प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई