best news portal development company in india

श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी पर संत समाज में रोष, CP से सख्त कार्रवाई की मांग

SHARE:

श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी से संत समाज नाराज।

जालंधर– जालंधर के सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई पत्थरबाजी को लेकर विवाद गहरा गया है। यह घटना मेयर विनीत धीर की शुकराना यात्रा के दौरान हुई थी। मामले में संत समाज और श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में मंदिर परिसर में ईंट-पत्थर फेंकने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है। भारत साधु समाज के महंत बंसीदास ने कहा कि सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता श्री त्रिपुरमालिनी जी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं।

संत समाज ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संत समाज ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सनातन समाज के धार्मिक भावना को किया आहत

महंत बंसीदास ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा कथित पत्थरबाजी, हंगामा, तोड़फोड़ और धार्मिक मर्यादा भंग करने की घटना पूरे सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई