जालंधर– जालंधर से सांसद और पूर्व सीएम चरनजीत चन्नी कैंट एमएलए परगट सिंह के साथ डिप्टी कमीशनर दफ्तर पहुंचे। यहां मीटिंग हाल में आधे घंटे तक डीसी वरजीत वालिया और सीपी सतिंदर सिंह का इतंजार किया। दोनों अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सांसद चन्नी ने कहा कि आप सरकार सवालों से डरी है। उसने दोनों अधिकारियों को भगा दिया।
चन्नी ने बताया आज शहर के मुद्दों को लेकर दिशा कमेटी की मीटिंग बुलाई थी लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह इसका मुद्दा संसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में सासंद के साथ अधिकारी डेवेलपमेंट, केंद्र की स्कीम्स को लेकर बात करते हैं। मीटिंग में अधिकारियों के न आने का कारण पूछा तो बताया गया कि किसी काम के सिलसिले में बाहर हैं। उन्होंने कहा कि वह अहम मीटिंग को लेकर पहुंचे थे । उनके साथ बात करने के लिए छोटे अधिकारियों को भेज दिया।
चन्नी ने इन दिनों शहर में फैली गंदगी को लेकर सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि शहर में सफाई का बुरा हाल है। सफाई कर्मी दुखी होकर हड़ताल पर चले गए। सफाई का ठेका अगले 8 साल के लिए 608 करोड़ रुपए के लिए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया के करीबी की कंपनी को दिया जा रहा है। पेपर देने की फोटो बाहर आने पर चन्नी ने कहा कि विरोधी इसे बेवजह मुद्दा बना रहे हैं। मेरी उस दिन सैकड़ों लोगों ने फोटो खींची। किसी ने अंदर बैठे की खिड़की से फोटों खीच ली, इसमें मैं क्या कर सकता हूं।

सभी 9 विस हलकों में विकास की कमी
उन्होंने कहा कि 9 विधानसभा हलकों की डिवलपमेंट का बुरा हाल है। वेस्ट हलके में लोगों के घरों में पानी नहीं जा रहा, सीवरेज की निकासी नहीं हो रही। उन्होंने 2 ट्यूबवैल लगाने के लिए पैसे दिए गए, लेकिन ट्यूबवैल लगाने की जगह नहीं दी जा रही। चन्नी ने कहा कि आदमपुर में सड़क और ओवरब्रिज के लिए पैसे मंजूर करवाए गए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। केंद्र सरकार के पैसे नीचे की सड़क बनाने के लिए अभी लगाए है, लेकिन पानी की निकासी का हल नहीं हुआ। कूड़े का डंप भर चुका है, उसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
दाग न होने की बात कहने वाले घर करप्शन की आंच पहुंची
चन्नी ने दावा किया कि दिल्ली की कंपनियों को पंजाब के ठेके दिए जा रहे हैं। जगह-जगह पानी खड़े होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस दौरान चन्नी ने सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आज करप्शन का अड्डा मुख्यमंत्री का घर बन जाए तो इससे बड़ी शर्मनाक घटना नहीं हो सकती।
चन्नी ने कहा यह बात वह नहीं कह रहे बल्कि हाईकोर्ट के रिटायर जज यह बात कह रहे हैं। हजारों करोड़ की रेत लूटने वाली सरकार कह रही है कि आज उन पर कोई दोष नहीं है। वहीं रेप केस में 5 करोड़ रुपए लिए जाने को लेकर मामले को लेकर सरकार पर निशाने साधे है।








