जालंधर– जालंधर के बस स्टैंड के पास एक करियाना दुकान पर सामान के पैसों को लेकर कुछ युवकों का दुकानदार से विवाद हो गया। आरोपी युवक दुकानदार को गालियां देने लगे, दुकान से चिप्स के पैकेट उठाए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और HDFC बैंक में छिपे तीन युवकों को फिल्मी अंदाज़ में दबोच लिया।
घटना बस स्टैंड के पीछे स्थित ‘गुरबख्श राय यशपाल’ करियाना दुकान की है। दुकान मालिक यशपाल के अनुसार, तीन युवक दुकान पर हेल की कैन और अन्य सामान खरीदने आए थे। इस दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते युवकों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और दुकान से चिप्स के पैकेट उठाकर भागने लगे। जब पीड़ित के बेटे ने अपनी एक्टिवा आरोपियों की बाइक के आगे लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे खालसा कॉलेज के नाम पर धमकियां देने लगे।

पुलिस ने तीनो आरोपी को पकड़ थाने ले आई।
दुकानदार ने इमरजेंसी नंबर पर पुलिस को दी सूचना
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि ये आरोपी पहले भी दो से तीन बार उनकी दुकान से सामान उठाकर बिना पैसे दिए भाग चुके हैं। घटना के दौरान आरोपी युवक मौके से हटकर अपने 5 से 6 अन्य साथियों को साथ ले आए और दोबारा माहौल खराब करने की कोशिश करने लगे। हालांकि, दुकानदार ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत 112 इमरजेंसी नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी थी।
पुलिस से बाशरुम से किया गिरफ्तार
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैंक का शटर गिराया और अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने बैंक के बाथरूम से तीन युवकों को रंगे हाथों धर दबोचा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही आरोपियों को काबू में किया और गाड़ी में बिठाकर सीधा थाने ले गई।
तीन आरोपियों को बैंक से किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते हुए एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि उन्हें 112 पर करियाना दुकान में चोरी और विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बैंक के अंदर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपियों से थाने में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और कानून के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है।








