जालंधर/पंडित
भाजपा जालंधर (शहरी) ने संगठन का विस्तार करते हुए अपनी नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद जिला अध्यक्ष अशोक सरीन (हिक्की) द्वारा यह आधिकारिक सूची जारी की गई। इस सूची में जालंधर सेंट्रल, नॉर्थ और वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक संतुलन के तहत विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं
उपाध्यक्ष: राजेश कपूर, अश्वनी भंडारी, भूपिंदर कुमार, मुनीश विज, श्रीमती मीनू शर्मा, गौतम कुकरेजा, गोल्डी भाटिया और सुनील मोंटू।
महासचिव: दीपक तेलू, दविंदर भारद्वाज और योगेश धीर।
सचिव: अमित भाटिया, अश्वनी अटवाल, सन्नी शर्मा, तरसेम थापा, बलजीत प्रिंस, श्रीमती शालू यादव, हिमांशु शर्मा और कुणाल शर्मा।
कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष: राजेश मल्होत्रा एवं बृज मोहन गुप्ता।
कार्यालय टीम: जी.के. सोनी (कार्यालय सचिव), अनुज शारदा (कार्यालय प्रमुख) और मोहिंदर भगत (कार्यालय प्रभारी/सह-प्रभारी)। प्रैस एवं प्रचार : दविंदर सिंह लुबाणा व बृजेश शर्मा को प्रेस सचिव, जबकि गुरप्रीत विक्की, संदीप कुमार व राजिंदर सिंह पप्पी को प्रचार सचिव बनाया गया है।
कार्यक्रम एवं प्रोटोकॉल: प्रमोद कश्यप व पंकज खन्ना को कार्यक्रम प्रभारी तथा योगेश मल्होत्रा, मोनू पुरी, जसवीर सिंह जुज व विष्णु जोशी को प्रोटोकॉल सचिव का दायित्व सौंपा गया है। सेल व आईटी: संजीव शर्मा (मनी), राघव ज्योति व आलम मक्कड़ को जिला सेल समन्वयक तथा अनिल शर्मा को आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष/प्रभारी:
युवा मोर्चा: साहिल शर्मा, किसान मोर्चा: गुरदेव सिंह, महिला मोर्चा: श्रीमती शैली खन्ना, ओबीसी मोर्चा: दिनेश वर्मा, एससी मोर्चा: कृष्णा मीनिया, अल्पसंख्यक मोर्चा: हरबंस लाल मीठा (बडिंग)
मीडिया प्रभारी: नितिन कौड़ा, दीपक पंडित और गोल्डी जिंदल, सोशल मीडिया प्रभारी: गगन बेदी और अर्जुन सिंह हैप्पी, मुख्य प्रवक्ता: जॉली बेदी
प्रवक्ता: दिनेश खन्ना, वरुण नागपाल, अनु वर्मा, सोनू हंस और वरुण तनेजा। जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह नई टीम शहर में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा के साथ उठाएगी।







