best news portal development company in india

झोटा हत्याकांड पर भड़का गुस्सा : AAP का झाड़ू फूंका, 13 दिन से पोस्टमॉर्टम नहीं; CM-DGP के इस्तीफे पर अड़ा परिवार

SHARE:

मानसा/बठिंडा–एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के हत्याकांड के विरोध में मानसा, लुधियाना, बठिंडा और तरनतारन में आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू जलाया गया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी और अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने झाड़ू जलाकर प्रदर्शन किया।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरां ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बड़े चाव से झाड़ू वाली सरकार बनाई थी, लेकिन अब लोग सरकार के काम पर सवाल उठा रहे हैं।

बठिंडा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में झाड़ू फूंका। - Dainik Bhaskar
बठिंडा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में झाड़ू फूंका।

इसी बीच हत्या की जांच कर रही CBI ने शनिवार सुबह ही मानसा के कई मेडिकल स्टोरों में रेड की, जहां प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री और स्टॉक को लेकर पड़ताल की गई।

13 अक्टूबर को परविंदर सिंह झोटा की केमिस्ट अश्विनी कुमार ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। अभी तक झोटा का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। परिवार सीएम और DGP के इस्तीफे पर अड़ा हुआ है। हालांकि SIT का कहना है कि 11 मांगें ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *