इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत कपूरथला रोड और बस्ती बावा खेल इलाके में छापेमारी की। इस दौरान नशे के खिलाफ कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस अब अभियान के जरिए अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रही है।
1 लाख से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरमाद
जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के नेतृत्व में कपूरथला रोड और बस्ती बावा खेल इलाके में भारी पुलिस बल, एडीसी, एसीपी और ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाली 3 मेडिकल दुकानों (जिसमें आनंद मेडिकल शॉप शामिल है) और अवैध शराब के एक गोदाम को सील किया गया।
पुलिस के अनुसार, इन दुकानों से 1 लाख से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां और गोदाम से 40-50 पेटियां अवैध शराब बरामद की गई हैं। इस मामले में बलवीर सिंह नामक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की गई है
पुलिस मौके पर पहुंची।
चैरिटेबल के नाम पर ली गई थी जमीन
छापेमारी के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि चैरिटेबल के नाम पर ली गई जमीन पर अवैध रूप से कमर्शियल प्रॉपर्टी और एक प्राइवेट अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा था। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने गुरु नानक से जुड़ी बताई जा रही इस संदिग्ध इमारत को भी मौके पर सील कर दिया है।
पुलिस प्रशासन अब दावा कर रहा है कि नशे की कमाई से बनाई गई अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उन पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया जाएगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि घनी आबादी वाले इन इलाकों में लाखों की संख्या में नशीली गोलियां और शराब का अवैध कारोबार आखिर किसकी छत्रछाया में फल-फूल रहा था?








