best news portal development company in india

BREAKING NEWS :  अमृतसर में जमीन विवाद पर चलीं गोलियां, डेरा ब्यास के सेवादार की मौत, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा

SHARE:

अमृतसर– अमृतसर के ब्यास के नजदीक गांव गाजीवाल में शनिवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान डेरा ब्यास के एक सेवादार की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बाबा बकाला साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

3 से 4 लोगों ने सेवादारों पर की फायरिंग

मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल सेवादार का नाम दविंदर सिंह बताया जा रहा है। दोनों डेरा ब्यास के सेवादार थे और शनिवार को गांव गाजीवाल में जमीन पर खेती करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान 3 से 4 लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से मनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गांव में करीब 6 कनाल जमीन को लेकर जौधबीर सिंह उर्फ जोधा के परिवार के साथ विवाद चल रहा था। इसी जमीन पर खेती करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई