best news portal development company in india

कपिल शर्मा के नए कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर हुई फायरिंग के मामले में खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल बोला-हमारा वारदात से लेना-देना नहीं

SHARE:

कनाडा के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर हुई फायरिंग के मामले में खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) ने 2 पन्नों का पत्र जारी किया। संगठन ने कहा कि उनका जबरन वसूली, धमकियों या हिंसा की किसी घटना से कोई लेना-देना नहीं है। हमने कोई हमला नहीं कराया। इस तरह संगठन का नाम घसीटना गलत है।

10 जुलाई की रात कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का वीडियो सामने आया था। - Dainik Bhaskar

10 जुलाई की रात कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की गई थी। इस कैफे का उद्घाटन कपिल शर्मा ने 7 जुलाई को किया था। तब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। BKI से जुड़ा हरजीत सिंह भारत में NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है।

जानिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा…

  • जुल्म और गुलामी को स्वीकार नहीं करते: बब्बर खालसा ने पंजाबी भाषा में जारी 2 पन्नों के बयान में कहा कि सिख धर्म के अवतार श्री गुरु नानक देव जी ने जब अत्याचारी सत्ताओं के विरुद्ध आवाज उठाई, तब उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी ज़ुल्म या गुलामी को स्वीकार नहीं करते। गुरु साहिब ने सिखों को आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इसी पर चलते हुए बब्बर खालसा संगठन का गठन किया गया।
  • संगठन का नाम इस्तेमाल कर पैसे ऐंठ रहे: लिखा कि संगठन का उद्देश्य श्री गुरु साहिबान की शिक्षाओं के अनुसार, सिख धर्म, कौम, और पंथ की रक्षा करना है, लेकिन हाल ही में कुछ स्वार्थी तत्व बब्बर खालसा का नाम उपयोग कर लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं, धमकियां दे रहे हैं, और समाज में भय फैला रहे हैं। संगठन यह स्पष्ट करता है कि इसका इन कृत्यों से कोई लेना-देना नहीं है।
  • धमकी देना हमारे सिद्धांतों के खिलाफ: चेतावनी दी कि बब्बर खालसा का नाम लेकर यदि कोई व्यक्ति किसी से पैसे मांगता है या धमकी देता है तो वह हमारे सिद्धांतों के विरुद्ध है। वे तत्काल यह कार्य बंद करें। यदि किसी ने हमारे नाम का दुरुपयोग किया, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 1978 के घटनाक्रम में जब सिखों पर हमला हुआ, तब से लेकर आज तक बब्बर खालसा कौम की रक्षा हेतु सक्रिय है। संगठन भारत में सिखों के साथ हुए अत्याचारों और 1984 के सिख नरसंहार को कभी नहीं भूला है।
  • मर्यादाओं को तोड़-मरोड़कर पेश किया: संगठन ने कहा कि आज के समय में कुछ लोगों द्वारा सिख धर्म के सिद्धांतों और मर्यादाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल इस बात को लेकर गंभीर है कि समाज में गुरमत, सिखी और शहीदों के बलिदानों को दरकिनार किया जा रहा है। संगठन सिख समाज को जागरूक करता है कि वे गुरुओं की शिक्षाओं पर चलें और कौम की रक्षा हेतु संगठित रहें।
  • संगठन के नाम पर अवैध गतिविधियां न करें: बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने कहा कि वे साफ करते हैं कि उनका रास्ता सिख धर्म की गरिमा, बलिदान, सेवा और न्याय पर आधारित है। संगठन का उद्देश्य केवल खालसा पंथ की मर्यादा को बनाए रखना है और उसके विरुद्ध जाने वाले तत्वों से सख्ती से निपटना है। बब्बर खालसा किसी भी व्यक्ति या संगठन को यह अधिकार नहीं देता कि वह हमारे नाम पर अवैध गतिविधियां करे। हम सिख संगठनों, गुरुद्वारों, और आम जनता से अपील करते हैं कि किसी भी तरह के धोखाधड़ी, धमकी, या जबरन वसूली की सूचना तुरंत संबंधित संस्थाओं को दें।

कपिल शर्मा के बयान के बाद फायरिंग का दावा

फायरिंग के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हरजीत सिंह लाडी ने एक कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। सोशल मीडिया पर हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो के जरिए कपिल शर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चेतावनी दी और कहा कि माफी नहीं मांगी तो मामला और बिगड़ सकता है।

दोनों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कई बार कपिल शर्मा के मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश की, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। आखिरकार उन्हें कॉमेडियन का ध्यान खींचने के लिए कैफे के बाहर फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि कपिल शर्मा ने निहंग सिखों पर क्या टिप्पणी की थी, यह साफ नहीं है।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल की तरफ से जारी बयान….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई