best news portal development company in india

संगरूर : खालिस्तान समर्थक कैदी की संदिग्ध मौत पर कार्रवाई ; जेल सुपरिटेंडेंट का ट्रांसफर

SHARE:

संगरूर।  संगरूर केंद्रीय जेल में शुक्रवार रात एक कैदी गुरविंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मामला गरमा गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में शनिवार देर शाम पोस्टमॉर्टम कराया गया।  रिपोर्ट के बाद पंजाब सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया। अब रमनदीप सिंह भंगू को संगरूर जेल का नया सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया है।

यूएपीए के तहत जेल में बंद था आरोपी

मृतक के पिता जगीर सिंह और रिश्तेदार सुखबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि गुरविंदर सिंह खालिस्तान समर्थक था और उसके खिलाफ यूएपीए की धाराओं के तहत केस दर्ज था। वह पिछले सात सालों से जेल में बंद था और 4 अगस्त को उसकी जमानत पर सुनवाई हाई कोर्ट में होनी थी।

परिवार का आरोप है कि जेल प्रशासन लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था और उसे खुद अपनी हत्या की आशंका थी। उन्होंने कहा कि शनिवार को जेल प्रशासन से फोन आया कि उनके बेटे की मौत हो गई है, और मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

नए सुपरिटेंडेंट नियुक्त किए गए भंगू

इस घटना के बाद जेल सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया गया है। नए सुपरिटेंडेंट रमनदीप सिंह भंगू ने चार्ज संभालते हुए कहा कि जेल में कड़े सुरक्षा प्रबंध और सख्त अनुशासन बनाए रखा जाएगा। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी कैदी या कर्मचारी को कोई परेशानी न हो। भंगू इससे पहले पटियाला, नाभा और बठिंडा की जेलों में सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस थाना सिटी संगरूर-1 ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई