best news portal development company in india

ऑपरेशन अखल में शहीद हुए सैनिक प्रीतपाल की पार्थिक देह उनके गांव पहुंची : सैनिक सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

SHARE:

लुधियाना/खन्ना। पंजाब के खन्ना और फतेहगढ़ के रहने वाले दो जवान जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के अखल जंगल में आतंकियों से चल रही मुठभेड़ में शहीद हो गए। आज रविवार को दोनों जवानों की पार्थिक देह को उनके गांव लाया जा रहा है। अभी लांस नायक शहीद प्रितपाल सिंह का शव उनके गांव पहुंच गया है। यहां सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहीद प्रितपाल सिंह का शव लेकर उसके गांव पहुंचे सेना के जवान और अधिकारी। - Dainik Bhaskar

शहीद प्रितपाल सिंह का शव लेकर उसके गांव पहुंचे सेना के जवान और अधिकारी।

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र के गांव बदीनपुर के 26 वर्षीय सिपाही हरमिंदर सिंह और खन्ना के गांव मानूपुर के 28 वर्षीय लांस नायक प्रीतपाल सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। दोनों जवानों के सेना के अधिकारी सलामी भी देंगे। इस दुख घटना के कारण पूरे गांव में शोक है।

बहनें कर रही थी इंतजार

रक्षाबंधन से ठीक पहले आई इस खबर ने दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। प्रीतपाल सिंह की शादी को अभी सिर्फ 4 महीने ही हुए थे। परिवार राखी पर घर में खुशियां मनाने की उम्मीद कर रहा था। वहीं, हरमिंदर सिंह की मां और बहनें उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उनके शहीद होने की खबर पहुंची।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में ऑपरेशन अखल को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF अंजाम दे रहे हैं। यह 1 अगस्त से चल रहा है। जंगल में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। सेना के अफसरों का कहना है कि आतंकियों को पूरी तरह खत्म किए बिना यह ऑपरेशन खत्म नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई