best news portal development company in india

रिमांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया की याचिका वापस:हाईकोर्ट में नए सिरे से दायर करेंगे

SHARE:

चंडीगढ़।  आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की याचिका पर आज (26 अगस्त) पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मजीठिया के वकीलों ने रिमांड और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका वापस ले ली। इसके बाद अदालत ने इस केस का निपटारा कर दिया। अब उनकी ओर से नई याचिका दाखिल की जाएगी। बता दें कि मजीठिया को विजिलेंस ने गिरफ्तार किए दो महीने हो चुके हैं और वह इस समय न्यू नाभा जेल में बंद हैं।

40 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश

विजिलेंस ब्यूरो इस केस में मजीठिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। 23 अगस्त को विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट अदालत में दायर की। इस चार्जशीट में 200 गवाहों और 700 करोड़ की बेनामी संपत्ति का ब्योरा दिया गया है। सरकारी वकील का कहना है कि इसमें 400 से अधिक बैंक खातों का जिक्र है, जिनका पिछले 10 साल का रिकॉर्ड खंगाला गया है।

SIT ने जेल में पहुंचकर पूछताछ की

बिक्रम मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति मामले के अलावा 2021 में कांग्रेस सरकार के समय दर्ज किए गए एनडीपीएस केस की भी जांच तेज हो गई है। इस मामले में गठित एसआईटी ने नाभा जेल पहुंचकर मजीठिया से पूछताछ की। वहीं, मजीठिया के वकीलों का कहना है कि वे पूरे केस का गहराई से अध्ययन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई