best news portal development company in india

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में जमकर बादल बरसे तो उसका नुकसान सीधा पंजाब को : 2 सितंबर तक बाढ़ का खतरा जारी, भाखड़ा का जलस्तर बढ़ा, 4 फ्लड गेट खोले

SHARE:

पंजाब में आज और अगले तीन दिन खतरे के हैं। पंजाब के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। वहीं, कई जिलों में बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में बारिश काे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

लेकिन पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में 2 सितंबर तक ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर फिर से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में जमकर बादल बरसे तो उसका नुकसान सीधा पंजाब को उठाना होगा। हालांकि कल यानि गुरुवार को राज्य में कहीं भी बारिश देखने को नहीं मिली। जिसके चलते रावी को जलस्तर भी कुछ कम हुआ है। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के कारण पंजाब से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। डैमों से छोड़े जा रहे पानी के कारण पंजाब के 7 जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है। शुक्रवार भाखड़ा का जलस्तर खतरे के निशान से 8 फीट नीचे है।

मौसम से जुड़ी तस्वीरें….

गुरदासपुर में ड्रोन से बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई गई।
गुरदासपुर में ड्रोन से बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई गई।
अमृतसर के अजनाला में बाढ़ पीड़ितों तक राशन पहुंचाने के लिए पहले ट्रेक्टर लेकर जाने का प्रयास किया गया। जब ये विफल रहा तो गांव के लोगों ने राहत सामग्री को कंधों पर उठाया और गांव की तरफ बढ़ गए।
अमृतसर के अजनाला में बाढ़ पीड़ितों तक राशन पहुंचाने के लिए पहले ट्रेक्टर लेकर जाने का प्रयास किया गया। जब ये विफल रहा तो गांव के लोगों ने राहत सामग्री को कंधों पर उठाया और गांव की तरफ बढ़ गए।
अजनाला में बाढ़ का पानी गग्गोमाहल तक पहुंच चुका है और ये कस्सी की तरफ बढ़ रहा है।
अजनाला में बाढ़ का पानी गग्गोमाहल तक पहुंच चुका है और ये कस्सी की तरफ बढ़ रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई