best news portal development company in india

पंजाबी गायक रंजीत बावा ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपने कनाडा शो की पूरी कमाई दान करने का किया ऐलान

SHARE:

पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार आगे आ रहे हैं। पंजाबी गायक रंजीत बावा ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपने कनाडा के अल्बर्टा शो की पूरी कमाई दान करने का ऐलान किया है। इससे पहले बीते दिन प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज ने 500 परिवारों को राशन किट देने का ऐलान किया था।

पंजाबी गायक रंजीत बावा ने अल्बर्टा में अपने कॉन्सर्ट के दौरान घोषणा की कि वह अपने पहले शो से होने वाली आय पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को दान कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान पंजाब बाढ़ का एक वीडियो भी चलाया। जिसके बाद उन्होंने लोगों को बताया कि मेरा राज्य इस वक्त किसी आपदा से जूझ रहा है, ऐसे में मैं अपने इस शो की सारी आय दान कर बाढ़ प्रभावितों की मदद करूंगा।  इस वक्त पंजाब के करीब 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे पूरे राज्य की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई