best news portal development company in india

मानसा में दीवार गिरने से किसान की मौत, बारिश के कारण हादसा

SHARE:

मानसा।  मानसा में आज यानी रविवार को बारिश के कारण ईंट भट्ठे के गोदाम की दीवार गिर, जिससे साइकिल पर जा रहे किसान की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। हादसा जवाहरके गांव में हुआ। मृतक की पहचान 58 वर्षीय किसान जगजीवन सिंह के तौर पर हुई है।घटना उस समय हुई जब जगजीवन सिंह सुबह अपने खेत का चक्कर लगाने जा रहे थे। गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि दीवार गिरने का धमाका सुनकर वे बाहर आए। उन्होंने देखा कि जगजीवन सिंह दीवार के नीचे दबे हुए थे। उन्हें तुरंत हंसना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में दिखा कि गोदाम की दीवार किसान के ऊपर गिरी।

कुलदीप सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक को पहले भी कई बार दीवार की खराब स्थिति के बारे में सूचित किया गया था। लेकिन मालिक ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। थाना सिटी वन के इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *