best news portal development company in india

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण : पंजाब को 1600 करोड़ की मदद का एलान

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण सूबे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जिलों में 3.87 लाख लोग व 4.56 लाख एकड़ फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के गुरदासपुर में आ रहे हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और गुरदासपुर में एक बैठक में नुकसान का आकलन किया। इसके बाद उन्होंने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा यह राशि राज्य के पास पहले से उपलब्ध 12,000 करोड़ रुपये के अलावा होगी। इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की है।

बाढ़ पीड़ितों से मिले पीएम मोदी 

पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद पीएम मोदी ने गुरदासपुर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों, बाढ़ पीड़ितों और आपदा मित्रों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्हें फोटो प्रदर्शनी के जरिये राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री को बाढ़ की स्थिति के बारे में भी बताया गया। पीएम ने जवानों और आपदा मित्रों के अभियानों की तारीफ की और उनका हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत अन्य भाजपा नेता व अधिकारी मौजूद रहे। सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री मोदी को बाढ़ की वजह से बर्बाद हो चुकी फसलों के बारे में जानकारी दी। वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों ने भी अपना दर्द मोदी के सामने रखा। बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होने के बाद पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई