best news portal development company in india

जालंधर कोर्ट परिसर में  हड़कंप : नशा तस्कर फरार; महिला कांस्टेबल और एएसआई को धक्का देकर भागा आरोपी 

SHARE:

रमित मितरा को करतारपुर पुलिस ने 14 सितंबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था, और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पेशी चीफ मजिस्ट्रेट एकता की अदालत में हो रही थी।

जालंधर। जालंधर के कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार एक नशा तस्कर आरोपी पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना थाना बारादरी क्षेत्र की है, जहां लम्मा पिंड चौक निवासी रमित मितरा को पेशी के लिए लाया गया था।

आरोपी को एएसआई लखविंदर सिंह और महिला कांस्टेबल संदीप कौर अदालत में पेशी के बाद वापस थाने ले जा रहे थे, तभी उसने दोनों को धक्का देकर हाथ छुड़वाया और कोर्ट परिसर से भाग निकला। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, रमित मितरा को करतारपुर पुलिस ने 14 सितंबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था, और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पेशी चीफ मजिस्ट्रेट एकता की अदालत में हो रही थी। थाना बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं, खासकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के इंतजामों को लेकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई