best news portal development company in india

लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर सरेआम फायरिंग करने वाले कौन? : पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की लोकेशन ट्रेस 

SHARE:

लुधियाना।  पंजाब में कानून व्यवस्था को ठेंगा बताते हुए दो युवकों ने लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में शराब का पैग पकड़े नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।

लुधियाना के शिवपुरी चौक पर फायर करता युवक। - Dainik Bhaskar

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक अपने साथी को गोली चलाने का तरीका सिखा रहा है और इसी दौरान करीब तीन फायर किए गए। घटना लुधियाना के शिवपुरी चौक के पास की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और लोकेशन ट्रेस कर मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि युवकों ने पहले चौक पर जमकर हंगामा किया और फिर हवा में फायरिंग कर दी।

आरोपियों की पहचान हरजाप सिंह और मोहित खन्ना के रूप में हुई है। थाना दरेसी पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।  पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिस पिस्टल से फायरिंग की गई, वह लाइसेंसी है या अवैध। यदि यह लाइसेंसी निकली तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। थाना दरेसी के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आते ही टीमों को अलर्ट कर दिया गया। एक आरोपी के घर का पता मिल चुका है। जल्द ही दोनों को काबू कर लिया जाएगा।

एसएचओ ने कहा कि घटना स्थल पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी और सेफ सिटी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दो अलग-अलग क्लिप जोड़े गए हैं, जिसे तकनीकी विशेषज्ञों से भी जांचा जाएगा। पुलिस अब दोनों युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई