best news portal development company in india

सीजन की पहली धुंध फगवाड़ा में : विजिबिलिटी कम होने पर वाहनों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा 

SHARE:

जालंधर।  कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सीजन की पहली धुंध पड़ी है, जिसके कारण तापमान 4 डिग्री तक कम हुआ। धुंध के कारण लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। जिससे विजिब्लिटी बहुत हुई कम है स्कूल-कॉलेज के आने-जाने या दुकान-कारोबार में जाने वालों को अपने वाहनों की दिन में लाइट चला कर जाना पड़ रहा है। धुंध के कारण हवा में नमी बड़ी है जिससे धान की कटाई पर फर्क पड़ेगा।

फगवाड़ा में सड़क पर दिन में लाइट जलाकर जाते वाहन। - Dainik Bhaskar

जानकारी अनुसार, फगवाड़ा में शुक्रवार को सुबह 6 बजे 25 डिग्री था आज सुबह 6 बजे 21 डिग्री तापमान है जिसके चलते मौसम गर्म से सर्द दो गया है। सुबह 6 बजे आधी बाजू के कपड़े पहन कर चलने वाले पुरी बाजू के कपड़े पहने हुए दिखे। कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री था।

2-3 दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा

जबकि रात में तापमान 18 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। अगले 2-3 दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिन में गरमाहट, रातों में हल्की ठंड, और कभी-कभी बादलों के साथ गड़गड़ाहट की संभावना बनी रहेगी।

अगली कुछ रातों में बारिश की संभावना

जालंधर में आज तापमान अधिकतम 32 डिग्री तक हो सकता है न्यूनतम 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दिन के समय मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन रात में बिजली गड़गड़ाहट हो सकती है। अगली कुछ रातों में बारिश की आशंका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई