चंडीगढ़। पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयोग की तरफ से सोमवार शाम घोषणा की गई है। तरनतारन उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजा घोषित किया जाएगा।
बता दें कि यह सीट जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। चुनाव आयोग ने आज उपचुनाव की तारीख घोषित की है। वहीं आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अपने प्रत्याशी भी घोषित कर चुके हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) ने तरनतारन उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने करणबीर सिंह बुर्ज को प्रत्याशी बनाया है। शिअद ने आजाद ग्रुप की मुखिया प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।








