best news portal development company in india

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर मुस्लिम युवक का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल : मदीना में मांगी दुआ

SHARE:

आगरा।  वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर प्रयागराज के सुफ़ियान अल्लाहबादी ने मदीना में दुआ मांगी। सुफ़ियान ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वो कह रहे हैं कि ‘क्या हिंदू क्या मुसलमान, इंसानियत सबसे बड़ी है।’ सुफ़ियान के इस पोस्ट ने हलचल मचा दी है।

मदीना शरीफ की पवित्र मस्जिद में पहुंचे प्रयागराज के रहने वाले सुफ़ियान अल्लाहबादी ने संत के लिए दुआ की। वे दुआ मांगते है कि ‘हे अल्लाह, भारत के महान संत प्रेमानंद महाराज को शीघ्र स्वस्थ करें, ताकि वे अपने भक्तों का मार्गदर्शन जारी रख सकें।’ इस दौरान सुफ़ियान ने अपने मोबाइल पर संत का फोटो दिखाते हुए कहा कि संत प्रेमानंद की तबीयत के बारे में खबर मिलने पर वे चिंतित हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

इतना ही नहीं सुफियान ने आगे ये भी कहा कि संत प्रेमानंद बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा कि कोई हिंदू हो या फिर मुसलमान, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जरूरी ये है कि इंसान अच्छा हो और सच्चा। सुफियान का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोगों द्वारा तमाम सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर वायरल किया जा रहा है।
बता दें संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा एक बार फिर से शुरू हो गई। हालांकि मार्ग फिलहाल छोटा हो गया है। सोमवार को संत महाराज ने पूर्व की तरह ही पदयात्रा की। मार्ग में सड़क के दोनों ओर लोग खड़े रहे। दोनों साइड रस्सी लगा दी गई थी। आश्रम के बाहर लोगों ने सड़क पर रंगोली बनाईं थीं। यात्रा का दृष्य पूर्व की पदयात्रा जैसा ही रहा।

महाराज के स्वास्थ्य को लेकर हो गई थी बेचैनी 

गौरतलब है कि दो अक्तूबर को श्रीराधे हित केलिकुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एक संदेश डाला गया कि संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के चलते पदयात्रा कुछ दिन स्थगित रहेगी। इस यात्रा के बंद होने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी वीडियो और संदेश की बाढ़ आ गई। कोई उनके अस्पताल में भर्ती होने की वीडियो डालने लगा तो कोई किसी ने अन्य अफवाहों की वीडियो जारी कीं। लोगों में महाराज के स्वास्थ्य को लेकर बेचैनी हो गई।

संत प्रेमानंद महाराज ने खुद ही ये कहा 

संत प्रेमानंद महाराज ने एकांतिक वार्तालाप के दाैरान खुद ही स्पष्ट कर दिया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। कुछ लोग बेवजह ही भ्रम फैला रहे हैं। तब जाकर लोगों को कुछ शांति मिली। वहीं संत प्रेमानंद महाराज ने आश्रम से बाहर आकर भी दर्शन दिए। संत महाराज रविवार को अल सुबह आश्रम से कुछ दूरी तक पैदल चले। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंची तो आश्रम के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद सोमवार सुबह आश्रम से लेकर रमणरेती मार्ग में सड़क के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई। सड़कों पर भक्तों ने रंगाेली बनाई और जगह-जगह फूल बिछाए। श्रृद्धालुओं ने कहा कि महाराज की यात्रा दोबारा शुरू होने से लोगों को उनके दर्शन आराम से होंगे। लोग उनके इंतजार में सड़क किनारे ही बैठे रहते हैं। पूरी रात सड़क पर काट देते हैं। बस मन में इस बात की इच्छा होती है कि एक बार उनकी झलक मिल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई