best news portal development company in india

फिट सेंट्रल अभियान के तहत बनाए गए डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम मशहूर शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के नाम पर रखा जाएगा

SHARE:

जालंधर। जालंधर में फिट सेंट्रल अभियान के तहत बनाए गए डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम मशहूर शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के नाम पर रखा जाएगा। इस पार्क में वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट बनाए गए हैं, जिनका उद्घाटन 23 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली करेंगे।

नितिन कोहली ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि वरिंदर सिंह घुम्मन का असमय निधन पूरे शहर और खेल जगत के लिए गहरा सदमा था। उनकी याद में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया था। उसी दौरान यह निर्णय लिया गया कि घुम्मन की प्रेरणादायक छवि को अमर रखने के लिए रेजिडेंस पार्क को उनके नाम पर समर्पित किया जाए।

आप के सेंट्रल हलका इंचार्ज कोहली।
आप के सेंट्रल हलका इंचार्ज कोहली।

 

कोहली ने इसका किया था ऐलान

कोहली ने कहा कि जल्द ही एक सड़क और एक चौक का नाम भी वरिंदर सिंह घुम्मन के नाम पर रखा जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रख सकें। उन्होंने कहा कि वरिंदर सिंह घुम्मन सिर्फ एक बॉडी बिल्डर नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक थे।

नितिन कोहली ने कहा कि घुम्मण ने यह साबित किया कि शाकाहारी रहकर भी फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। कोहली ने कहा कि फिट सेंट्रल अभियान का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और शहर में फिटनेस की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई