best news portal development company in india

सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के घर किलकारियां गूंजी : परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया; लिखा- आखिरकार वह आ गया- हमारा बेबी बॉय

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और हरियाणा में अंबाला की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के घर किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं। राघव चड्‌ढा ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर जानकारी दी।

राघव ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आखिरकार वह आ गया। हमारा बेबी बॉय। हम वाकई इससे पहले अपनी लाइफ के बारे में याद नहीं कर सकते। हमारी बाहें भर गई हैं और हमारा दिल भी भर आया है। पहले हम एक-दूसरे के लिए थे, लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है। आभार के साथ परिणीति और राघव।’

वहीं, परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने लिखा है- इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं है। आपको बहुत प्यार। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे।

सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट…

दिवाली मनाने पहुंची थीं परिणीति एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शनिवार को दिवाली मनाने के लिए दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद आज रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। राघव चड्ढा का परिवार इस खुशी के पल को लेकर बेहद उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई