best news portal development company in india

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर कपूरथला में FIR : पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह को ‘काले रंग दा बंदा’ कहा था; SC/ST एक्ट की धाराएं भी लगीं

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर कपूरथला में FIR दर्ज कर ली गई है। यह केस देश के पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर दिए बयान को लेकर हुई है। राजा वड़िंग के खिलाफ स्व. बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने पुलिस को शिकायत दी थी।

राजा वड़िंग के खिलाफ CRPC 2023 की धारा 353, 196 और SC/ST एक्ट1989 की धारा 3(1)(u) और 3(1)(v) केस दर्ज किया गया है। कल ही AAP सरकार के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा था कि वड़िंग पर कानूनी कार्रवाई होगी। बता दें कि राजा वड़िंग ने स्व. बूटा सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। राजा वड़िंग ने कहा था-
QuoteImage

नाम सुणेया बूटा सिंह दा, काला रंग हुंदा सी, जमा काला, पठ्ठे पाउंदा सी पठ्ठे, कांग्रेस ने देश दा गृहमंत्री बणाया

QuoteImage

(नाम सुना बूटा सिंह का, काले थे बिल्कुल काले, चारा डालते थे चारा, कांग्रेस ने देश का गृहमंत्री बनाया)

राजा वड़िंग माफी मांग चुके, लेकिन तब भी मामला शांत नहीं हो रहा। नेशनल SC कमीशन ने वड़िंग पर कार्रवाई को लेकर तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर और SSP से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है। वहीं पंजाब SC कमीशन ने तो जिला चुनाव अधिकारी ही तलब कर लिया। जिसमें पूछा कि उन्होंने अभी तक वड़िंग को जिले से बाहर तड़ीपार क्यों नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई