best news portal development company in india

जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पास फ्लाईओवर पर ट्रक पलटा : लंबा जाम, ऑफिस-स्कूल जाने वाले लोग फंसे

SHARE:

जालंधर- पंजाब के जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पास फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे से सरिए भरा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद जीटी रोड पर भीषण जाम लग गया। इससे लुधियाना से जालंधर आने-जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे। यूनिवर्सिटी के छात्र करीब 2 किलोमीटर पैदल चल कर क्लास लगाने जा रहे दिखे, जाम में फंसे लोग ऑफिस जाने से लेट हुए।

जीटी रोड पर SSF फोर्स के जवान ट्रक को हटवाने में लगे लेकिन जाम अभी भी लगा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही SSF टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। टीम ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटाने का काम शुरू किया, लेकिन ट्रैफिक पहले ही कई किलोमीटर तक जाम हो चुका था।

जीटी रोड पर लगा जाम। - Dainik Bhaskar

जाम से छात्र परेशान

ट्रैफिक लवली यूनिवर्सिटी से लेकर फगवाड़ा के चक्क हकीम तक पहुंच गया है। जाम के चलते ऑफिस जाने वाले लोग लेट, वहीं LPU और आसपास के कॉलेजों के छात्र पैदल बसों से उतरकर क्लास की ओर जाते दिखे। चार घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रैफिक पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाया था, जिससे यात्रियों में भारी रोष देखने को मिला।

वहां मौजूद लोगों ने कहां चार घंटे जाम लगने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस का कोई कर्मचारी ट्रैफिक सुचारू करवाने नहीं पहुंचा। वहां मौजूद कमल अरोड़ा ने बताया कि वो अमृतसर अपने भतीजे की शादी समारोह में जा रहे हैं लेकिन पिछले करीब 2 घंटे में जाम में फंसे हुए है। इसी प्रकार शशि कालिया ने बताया वो अपने दफ्तर ड्यूटी पर जा रहे हैं लेकिन साढ़े 8 बजे से जाम में फंसे हुए है। ऑफिस में जरुरी मीटिंग में पहुंचना है लेकिन ट्रैफिक आगे पीछे भी नहीं हो रहा कैसे पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई