best news portal development company in india

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में रहती पंजाबी परिवार से लूट : 4 करोड़ रुपए की 5 लग्जरी कारें लूटी, पीड़ित दंपति जालंधर के रहने वाले

SHARE:

ब्रिस्बेन/जालंधर- जालंधर के शक्ति नगर की ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में रहती फैमिली की 4 करोड़ की 5 लग्जरी कारें चाकू की नोक पर चुरा ली गईं। गाड़ियों की कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। चोरी की घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है। घटना ऑस्ट्रेलिया के पॉश एरिया गोल्ड कोस्ट की है।

जालंधर के अरुण अग्रवाल का परिवार ऑस्ट्रेलिया में सैटल है और वहां बिजनेस करता है। परिवार ने बताया कि उनकी मिलियन डॉलर की 5 लग्जरी कारें लूटी गई हैं। वारदात का पता चलने पर पुलिस ने 5 कारों को बरामद कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के क्राइम रिकॉर्ड्स में ये अब तक की सबसे बड़ी लूट मानी जा रही है।

CCTV में कैद हुई है लूट की घटना

  • युवक हाथ में चाकू लिए पहुंचे:- घर से मिले CCTV में चोर कैद हो गए हैं। इसमें 5 युवक हाथ में चाकू पकड़े और मास्क लगाए घर में घुसते हैं और चाकू के बल पर कारों को ले जाते हैं। क्रिसलैंड पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि वारदात को 5 युवकों ने अंजाम दिया। इस मामले में दो नाबालिग चोर भी अरेस्ट किया गया है। अलग-अलग जगह रेड के दौरान पुलिस ने चोरी हुई 5 लग्जरी कारें बरामद कर लीं हैं। साथ ही चोरों से ड्रग्स और वारदात में प्रयोग चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं।
  • लुटेरों ने लॉन्ड्री के दरवाजे से अंदर घुसने की कोशिश की:- घर की मालकिन प्रज्ञा और उनके पति सौरभ का कहना है कि वे इस घटना से सदमे में हैं। उनको 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि 7 दिसंबर को हथियारबंद युवक उनके गोल्ड कोस्ट वाले घर में घुस गए। उस समय उनका नवजात बच्चा सो रहा था।सारी घटना CCTV में कैद हुई है। प्रज्ञा ने बताया कि उनके घर पर सिक्योरिटी अलार्म लगा है। इसके साथ ही एक डॉग भी सुरक्षा के लिए था, बावजूद इसके लुटेरों ने लॉन्ड्री के दरवाजे से अंदर घुसने की कोशिश की। इसमें वे नाकाम रहे। इसके बाद 2 कारें लेकर भाग गए।
  • दूसरी बार फिर आए, 3 और गाड़ियां ले गए:- प्रज्ञा के अनुसार, घटना के कुछ देर बाद लुटेरे अपने तीन अन्य साथियों के साथ आए। इसके बाद परिवार के बिजनेस में इस्तेमाल होने वाली बाकी 3 गाड़ियां भी ले गए। इस घटना के बाद से वह डर गए हैं।
घर की मालकिन प्रज्ञा और उनके पति सौरभ
घर की मालकिन प्रज्ञा और उनके पति सौरभ

पति सौरभ बार-बार चेक करने उठता है सिक्योरिटी अलार्म

प्रज्ञा ने ने बताया कि वह अभी कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं। लूट की इस घटना के बाद वह अपने बच्चे को लेकर भी चिंतित हैं। कुछ हफ्ते पहले ही उनके पिता का निधन हुआ है। अभी वह पिता के निधन के दुख से भी उबर नहीं पाई थीं कि अब ये लूट हो गई। प्रज्ञा ने बताया कि घटना के बाद से उसके पति भी डरे हुए हैं। सौरभ हर 30 मिनट में यह देखने के लिए जाग जाते हैं कि घर सुरक्षित है या नहीं।

जालंधर के अरुण अग्रवाल का बेटा-बहू रहते हैं आस्ट्रेलिया में

जानकारी के मुताबिक जालंधर के शक्ति नगर में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी अरुण अग्रवाल के बेटे एडवोकेट सौरभ अग्रवाल परिवार सहित ऑस्ट्रेलिया में ब्रिस्बेन के पॉश इलाके गोल्ड कॉस्ट में बसा हुआ है। अरुण अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका बेटा एडवोकेट सौरभ अग्रवाल, बहू व बच्चे घर में ही मौजूद थे।

आधी रात के समय हथियारबंद लुटेरे उनके घर में घुस आए। लुटेरे यहां से पोर्श केयेन, मर्सिडीज-बेंज E220, मर्सिडीज-AMG G63, मर्सिडीज-बेंज E300 और एक 2024 मर्सिडीज-बेंज GLC300 कारें ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई