best news portal development company in india

जालंधर के गाजी गुल्ला क्षेत्र में स्थित अंडर ब्रिज पर पर गार्डर टूटा : एंट्री बैन के बावजूद ट्रक घुसा

SHARE:

जालंधर । जालंधर के गाजी गुल्ला क्षेत्र में स्थित अंडर ब्रिज पर देर रात ट्रक के टक्कर से अंडर ब्रिज का गार्डर टूट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत की खबर नहीं आई, लेकिन इससे यातायात बाधित हो गया। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और क्रेन की मदद से ट्रैफिक को फिर से बहाल किया।

जालंधर के गाजी गुल्ला इलाके के अंडर ब्रिज पर बीते रात अंडर ब्रिज पर एक ट्रक ने गार्डर से टक्कर मारी, जिससे वह टूटकर गिर गया। यह घटना रात के समय हुई और गनीमत से उस वक्त ज्यादा वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, वरना यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था। हालांकि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन ट्रैफिक बाधित हो गया और एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

पहले भी कई बार बड़े वाहनों के कारण गार्डर टूटा

स्थानीय लोग में इस घटना को लेकर नाराजगी हैं और उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा हुआ है। इससे पहले भी कई बार बड़े वाहनों के कारण गार्डर टूट चुका है। इसके बावजूद, बड़े वाहन अकसर इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करते हैं, जिससे अंडर ब्रिज को लगातार नुकसान पहुंचता है। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन से आग्रह किया गया है कि यहां पर एक पक्का नाका लगाकर बड़े वाहनों के प्रवेश को रोका जाए, लेकिन प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

सुबह के समय जब बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। अगर यह दुर्घटना दिन के समय होती, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। इसलिए, वे प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं कि वे इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई