best news portal development company in india

पटियाला में हाई अलर्ट : स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ; ई-मेल में लिखा- 1.11 PM से 9.11 PM तक स्कूल से रेलवे स्टेशन तक ब्लास्ट होंगे

SHARE:

पटियाला के SSP वरूण शर्मा, उन्होंने कहा कि धमकी के मामले की जांच की जा रही है।

पटियाला- पंजाब में अमृतसर और जालंधर के बाद पटियाला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसको लेकर स्कूल मैनेजमेंट को ई-मेल भेजी गई है। इसके सब्जेक्ट में बम ब्लास्ट 1.11PM-9.11 PM लिखा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोपहर 1.11 बजे से लेकर रात 9.11 बजे तक के लिए यह धमकी दी गई है। स्कूलों में 21 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टियां हो चुकी हैं, ऐसे में बच्चों को कोई खतरा नहीं है।

हालांकि सिक्योरिटी स्टाफ वहां मौजूद था। यह धमकी भरी मेल रियान पब्लिक स्कूल और DAV स्कूल को भी भेजी गई है। मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई। तुरंत स्कूलों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। स्कूलों में एंटी साबोटाज टीमें बुलाकर बम की जांच कराई जा रही है।

इस बारे में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि स्कूलों के जरिए उन्हें सूचना मिली है इसके बाद सुरक्षा के प्रबंध बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। बता दें कि इससे पहले अमृतसर और जालंधर के नामी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आए थे। स्कूल मैनेजमेंट को ये धमकी मिली थी। जिसके बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी। हालांकि जांच में कुछ पता नहीं चला कि धमकी किसकी तरफ से दी गई है।

धमकी भरी मेल में क्या लिखा…

स्कूलों को मिली धमकी भरी ईमेल में पंजाब के सीएम भगवंत मान को धमकी दी गई। मेल की दूसरी लाइन में लिखा है पटियाला स्कूल से ट्रेन स्टेशन बम ब्लास्ट 1.11 बजे से रात 9.11 बजे तक ब्लास्ट होगा। बीच में एक सवाल पूछा है कि क्या हिंदुस्तान के कब्जे वाला एक अलग देश खालिस्तान होना चाहिए। आखिर में सीएम और केजरीवाल को धमकी दी गई है।

स्कूल प्रबंधन को मिले धमकी भरे ईमेल में सीएम मान और केजरीवाल को धमकी दी गई है।
स्कूल प्रबंधन को मिले धमकी भरे ईमेल में सीएम मान और केजरीवाल को धमकी दी गई है।

 

पुलिस बोली- अलर्ट मोड पर हैं

पटियाला अर्बन एरिया में रयान पब्लिक स्कूल में पुलिस की टीम पहुंची। स्कूल ने सुबह पुलिस को इस बारे में बताया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूल के सारे कैमरे चैक किए गए। टीचरों और सिक्योरिटी स्टाफ को अलर्ट रहने के बारे में समझाया गया। इसके अलावा सारी चेकिंग टीमें स्कूलों में जा रही है। पुलिस अलर्ट मोड पर है।

जालंधर के 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली थी

इससे पहले जालंधर में 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया था। इन स्कूलों के प्रिंसिपल को धमकी भरी मेल भेजी गई। कुछ स्कूलों को वॉयस मैसेज भेजकर धमकी दी गई। धमकी का पता चलते ही तुरंत स्कूलों में चलती क्लास को बंद कर लाइटें बुझा दी गईं। इसके बाद पेरेंट्स को वॉट्सऐप, फोन कॉल और स्कूल एप की मदद से सूचना दी गई कि वह तुरंत अपने बच्चों को ले जाएं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जालंधर के KMV स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, IVY वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति स्कूल को यह धमकी भेजी गई थी। मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा था कि साइबर सैल की तरफ से मेल की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का काम किया जाएगा।

जालंधर के 10 स्कूलों को ब्लास्ट की धमकी मिली थी।
जालंधर के 10 स्कूलों को ब्लास्ट की धमकी मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई