best news portal development company in india

अमृतसर में सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के सामने 40 मिनट पेशी ; जत्थेदार बोले-पंजाब CM ने माना सिख सिद्धांत-मर्यादा का ज्ञान नहीं, वायरल VIDEO की जांच कराएंगे

SHARE:

अमृतसर-  पंजाब के CM भगवंत मान की आज, 15 जनवरी को अमृतसर में सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के सामने 40 मिनट पेशी हुई। इस दौरान CM भगवंत मान जत्थेदार के आगे जमीन पर हाथ जोड़कर बैठे रहे।

पेशी के बाद अकाल तख्त से बाहर निकले CM मान ने कहा कि मैंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर नरेटिव बनाया जा रहा है कि मैं अकाल तख्त को चैलेंज कर रहा हूं। मैंने अकाल तख्त के साथ मत्था लगाया है। मैंने उन्हें बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। मेरी ऐसी न हिम्मत है और न ही औकात है।

सीएम ने कहा कि अगले जो भी निर्देश या फैसले होंगे, उसके बारे में हमें बता दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि मुझे सुकून और संतुष्टि हुई है कि लोगों की भावनाओं को कागज या अपने स्पष्टीकरण के रूप में जत्थेदार के आगे पेश किया। CM ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मैंने बताया कि वह नकली है, उसकी कहीं मर्जी से जांच करवा सकते हो।

अकाल तख्त जत्थेदार के आगे हाथ जोड़कर बैठे सीएम और इस दौरान उन्हें सिख मर्यादा से जुड़ी पुस्तक दी गई।

अकाल तख्त जत्थेदार के आगे हाथ जोड़कर बैठे सीएम और इस दौरान उन्हें सिख मर्यादा से जुड़ी पुस्तक दी गई।

अब जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा- सीएम यहां आए और अपना स्पष्टीकरण दिया। गोलक को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया, इसे हमने रख लिया है। आने वाले दिनों में 5 सिंह साहिबान की मीटिंग होगी, उसमें इस पर विचार होगा।

जत्थेदार ने कहा कि उनकी जो वीडियो वायरल हो रही है, इस पर मैंने उन्हें कहा कि आपकी 2 लैब बता दो, हम उसकी जांच कराएंगे ताकि इसकी सच्चाई सामने आ सके। अकाल तख्त किसी से कोई बैर नहीं रखता। सिख सिद्धांत और रिवायतों को लेकर भी उन्होंने स्पष्टीकरण दिया। मान ने माना कि कई मसलों पर उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। जत्थेदार ने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में बातचीत हुई है। जत्थेदार ने आगे कहा कि सीएम मान ने कहा कि उन्हें सिख मर्यादा और सिद्धांतों के बारे में पता नहीं, आगे से वह इनके बारे में नहीं बोलेंगे।

CM मान 12 बजे के तय टाइम से पहले सीएम मान साढ़े 11 बजे अकाल तख्त सचिवालय पहुंच गए थे। CM भगवंत मान पहले नंगे पैर नजरें झुकाकर गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां माथा टेकने के बाद वह काले रंग के सबूतों से भरे 2 बैग लेकर अकाल तख्त सचिवालय में चले गए।

अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने 5 जनवरी को एक आपत्तिजनक वीडियो और गोलक समेत दूसरे सिख मुद्दों पर की बयानबाजी को लेकर CM को तलब किया था। हालांकि अमृतधारी सिख न होने की वजह से सीएम अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होकर तमाम मुद्दों पर स्पष्टीकरण दिया।

CM की पेशी से जुड़ी  अहम बातें…

  • 4 बार बदला गया पेशी का टाइम: इससे पहले 4 बार उनकी पेशी का टाइम बदला गया था। पहले जत्थेदार ने सुबह 10 बजे, फिर दोपहर बाद साढ़े 4 बजे बुलाया था। इसके बाद CM ने सुबह 11 बजे पेश होने की बात कही लेकिन आखिर में आज दोपहर 12 बजे का समय तय हुआ।
  • CM की लाइव टेलीकास्ट की मांग पूरी नहीं: सीएम भगवंत मान ने अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज से विनती की थी कि उनकी पेशी का लाइव टेलीकास्ट कराया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि इसकी वीडियोग्राफी हो सकती है।
  • अकाल तख्त पर तलब होने वाले मान चौथे मुख्यमंत्री: अकाल तख्त में तलब होने वाले सीएम भगवंत मान चौथे मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले दिवंगत भीम सेन सच्चर, सुरजीत सिंह बरनाला और प्रकाश सिंह बादल को भी अकाल तख्त में तलब किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई