best news portal development company in india

रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड पर 7 रन की जीत, फाइनल में जगह पक्की

SHARE:

India vs England T20 World cup live score: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। भारत ने इसका पूरा फायदा उठाया और बल्लेबाजी के लिए मुफीद विकेट पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया। ये टी20 विश्व कप इतिहास में नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर है।
भारत ने पारी में 19 छक्के लगाए। इसमें से 7 संजू सैमसन के बल्ले से आए, ये टी20 में एक पारी में भारत की तरफ से सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। भारत के लिए संजू सैमसन ने 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने भी 25 गेंद में 43 रन ठोके। आखिरी के ओवरों में हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। तिलक ने 7 गेंद में 300 के स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए जबकि हार्दिक ने 12 गेंद में 225 के स्ट्राइक रेट से 27 रन ठोके। ईशान किशन ने भी 39 रन की पारी खेली।  

इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर बहुत महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 61 रन दिए। सैम करेन ने 4 ओवर में 53 रन दिए। इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है। भारत उसी टीम के साथ खेल रहा, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरी थी। भारत ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे रन आउट हुए। उन्होंने 25 गेंद में 43 रन बनाए।

sanju ishan
संजू सैमसन और ईशान किशन को साझेदारी 

कप्तान सूर्यकुमार यादव 11 रन जोड़कर आउट हुए। उन्हें लेग स्पिनर आदिल रशीद ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों स्टंप कराया। रशीद का ये दूसरा विकेट है। उन्होंने ईशान किशन (39 रन) को भी पवेलियन भेजा। इससे पहले विल जैक्स ने संजू सैमसन (89 रन) और अभिषेक शर्मा (9 रन) के विकेट हासिल किए थे।

जो टीम ये मुकाबला जीतेगी, वो 7 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। ये लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल खेला जाएगा। इससे पहले के दो मौकों पर जो टीम सेमीफाइनल जीती, वही विश्व विजेता भी बनीं।  पिछली बार भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था और तब साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था। उस समय रोहित शर्मा कप्तान थे। अब भारत के पास घर में खिताब बचाने का मौका है। भारत सफल हुआ तो ऐसा करने वाली पहली टीम होगा।

इंग्लैंड ने सुपर 8 राउंड में अपने तीनों मैच जीते थे जबकि भारत को 2 मुकाबलों में जीत मिली थी। इंग्लिश टीम ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई