best news portal development company in india

जालंधर में गैंगस्टरों पर कार्रवाई तेज : दो पिस्तौल के साथ दबोचे गए जोगा फोल्डीवाल गैंग के गुर्गे

SHARE:

जालंधर–  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने जोगा फोल्डीवाल और सोनू खत्री गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव फोल्डीवाल निवासी हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी और गांव खाबरा निवासी साजन गिल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों आरोपी शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें डीएवी फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
नाकाबंदी कर पकड़ा, हथियार बरामद

डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एसएचओ सुरिंदर कंबोज पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान डीएवी फ्लाईओवर के पास मौजूद थे। वहीं से गुप्त सूचना पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

रिमांड के दौरान पुलिस की प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि साजन गिल ने फगवाड़ा स्थित सुधीर स्वीट शॉप पर अपने साथियों के साथ गोलियां चलाई थीं। वह जोगा फोल्डीवाल के कहने पर पैसों के लिए वांछित लोगों को हथियार और नशे की सप्लाई भी करता था।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे ये हथियार कहां से लाए थे और जालंधर के किस इलाके में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई