best news portal development company in india

नवांशहर में AAP विधायक और BJP प्रधान में भिड़ंत: मोबाइल छीनने की कोशिश, आप वर्कर्स ने माइक छीना

SHARE:

भाजपा के बलाचौर दफ्तर में हंगामा करते आप वर्कर और मोबाइल छीनने की कोशिश करते एमएलए डॉक्टर सुक्खी।

 बलाचौर-  पंजाब आप MLAs, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं की तरफ से ED रेड के खिलाफ पंजाब भर में किए जा रहे प्रदर्शन हाथापाई तक पहुंच रहे हैं। ऐसी ही एक घटना नवांशहर जिले के बलाचौर में हुई। यहां पर बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी और नवांशहर से भाजपा जिला प्रधान राजविंदर लक्की के बीच बहस हो गई।  इस बीच विधायक सुक्खी ने लक्की से मोबाइल छीनने की कोशिश की। लक्की उस समय मोबाइल पर आप के प्रदर्शन को लाइव कवर कर रहे थे जिससे सारा हंगामा वीडियो में कैद हो गया।

भाजपा जिला प्रधान राजविंदर लक्की ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब जब आप कार्यकर्ता और एमएलए सुक्खी दफ्तर पर आए तो मैंने तो खुद उनको पानी ऑफर किया। मैंने यहां तक भी कहा कि हमें तो उम्मीद थी आप ज्यादा आओगे, क्योंकि चाय-पानी का इंतजाम ज्यादा लोगों का किया है। आराम से धरना दें।

इसके बाद आप कार्यकर्ता उनके दफ्तर में घुस आए। यहां रखा माइक-स्पीकर उठा लिया। मैंने उनको कहा कि आप ट्रॉली चोर तो हो ही अब माइक और स्पीकर भी उठाकर ले जा रहे हो। इतना कहकर अंदर जाकर लाइव शुरू कर दिया। इस बीच पीछे से आप वर्कर मेरी चेयर तक आ गए और मोबाइल छीनना शुरू कर दिया। लक्की ने दावा किया कि विधायक सुक्खी ने रौब जमाते हुए कहा कि तुम्हें देख लेंगे।

भाजपा के बलाचौर दफ्तर में दोनों पक्षों में 10 मिनट तक गहमा-गहमी रही। इसके बाद पुलिस ने बीच बचाव करते हुए दोनों को शांत करवा दिया। इसके बाद आप वर्कर नारेबाजी करने के बाद वहां से निकल गए। इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी की सीनियर लीडिरशिप ने मामले को टेकअप कर लिया। इसे लेकर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आप की गुंडागर्दी आज सबके सामने आ गई है।

बिट्‌टू बोले-यह आप की गुंडागर्दी

इसके बाद रवनीत बिट्टू ने भी एक्स पर लिखा कि भाजपा पर आप कार्यकर्ताओं ने हमला करना शुरू कर दिया है। पहले लुधियाना और फिर नवांशहर में गुंडागर्दी देखने को मिली। उधर, इस मामले में भाजपा के कार्यकारी प्रधान अशवनी शर्मा शाम को नवांशहर पहुंच रहे हैं। वहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवांशहर के एसएसपी को विधायक और आप वर्करों के खिलाफ हमला करने की शिकायत सौंपी जाएगी।

जानें बलाचौर बीजेपी दफ्तर में क्या-क्या हुआ

  • धरने पर आप वर्करों को पानी-चाय आफर करने का दावा- नवांशहर से BJP के जिला प्रधान राजविंदर लक्की ने दावा किया कि जैसे ही आप कार्यकर्ता उनके बलाचौर स्थित दफ्तर पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे तो उन्होंने उनको पानी-चाय ऑफर की। राजविंदर का कहना है कि उन्होंने तो यहां तक भी कहा कि आप तो बहुत कम संख्या में आए हो, हमने तो 100-150 लोगों का इंतजाम किया था। आजकल गर्मी है, इसलिए पानी पिलाने का फर्ज को बनता है। हमारे बीच राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई है न कि निजी दुश्मनी।
  • आप ने नारेबाजी शुरू की तो भाजपा ने भी कर दी: जैसे ही दफ्तर के बाहर आप ने नारेबाजी शुरू कि तो वहां पर बैठे भाजपा वर्करों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। चूकीं वहां पर भाजपा का दफ्तर था तो अंदर स्पीकर-माइक सहित सारा सामान था। भाजपा के कार्यकर्ता जब स्पीकर पर स्पीच करने लगे और नारे लगाने लगे तो कंपिटिशन हो गया। आप की तरफ से नारा लग रहा था जब-जब भाजपा डरती है, ईडी को आगे करती है, वहीं भाजपा की तरफ से नारा लग रहा था कि सब फड़े जाणगे (सभी पकड़े जाएंगे)। भाजपा के नारे स्पीकर पर लगने से आप की आवाज दब रही थी जिससे कुछ कार्यकर्ता इससे चिढ़ गए।
  • स्पीकर और माइक को छीनने की कोशिश: राजविंदर लक्की ने दावा किया कि जब उनके नारे बुलंद आवाज में चल रहे थे तो आप कार्यकर्ताओं ने स्पीकर और माइक को छीनने की कोशिश की। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ये तर्क दिया कि आपके नेताओं पर ट्राली चोर का आरोप है, अब आप माइक और स्पीकर चोर भी बन गए हैं। राजविंदर ने कहा कि ट्राली चोर कहने का आरोप लगा वह दफ्तर के अंदर चले गए और आप के घटनाक्रम को लाइव दिखाना शुरू कर दिया।
  • लाइव के चक्कर में कैप्टर हो गया सबकुछ: राजविंदर ने कहा कि जैसे ही मैंने अंदर जाकर लाइव शुरू किया तो विधायक भी कुछ कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर पहुंचे गए। उनको लगा कि मैं उनकी फोटो खींच रहा हूं , तो उन्होंने मोबाइल को झपटने की कोशिश की। लक्की का दावा है कि विधायक ने उनको धमकाया और कहा कि तुझे देख लेंगे। लक्की ने कहा कि इसे लेकर वह पुलिस से शिकायत करेंगे लेकिन अभी पंजाब लीडरशिप के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई