चंडीगढ़– चंडीगढ़ स्थित राजभवन कूच करने मोहाली बॉर्डर पहुंचे पंजाब के किसान पुलिस से भिड़ गए। अंब साहिब गुरुद्वारे के बाहर जुटे किसान कर्ज सीमा और MSP बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते दो बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया गया।
चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से लगती सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। किसी भी प्रदर्शनकारी को चंडीगढ़ में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। मोहाली बॉर्डर पर पानी की बौछारें तक की गईं। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि हालात को देखते हुए पूरी निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसएसपी भी शामिल हैं, मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस और किसानों में टकराव।

पुलिस बोली- किसानों से बातचीत चल रही
चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के पीछे वाली चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन किया गया है। मटौर बैरियर पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बाकी सभी जगह ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।
पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसानों के साथ समन्वय में है। प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।







