जालंधर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), पंजाब ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य में 16 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस संगठनात्मक फेरबदल के तहत जालंधर की जिम्मेदारी दो नेताओं को सौंपी गई है।
अशोक सरीन हिक्की को जालंधर (शहरी) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि जगबीर बराड़ को जालंधर (देहात) का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है। नए जिला अध्यक्षों से संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावी तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जालंधर शहरी और देहात में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।







