best news portal development company in india

चंडीगढ़ PU में अकाली-BJP गठजोड़ का दबदबा, ABVP के अंकित बने प्रधान

SHARE:

चंडीगढ़- पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में अकाली+भाजपा गठबंधन की जीत हुई है। PU छात्र संघ के प्रधान पद पर ABVP के अंकित विधान की जीत हुई है। अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) ने उन्हें चुनाव में समर्थन दिया था।

अंकित पहली बार प्रधान बनेंगे। पिछली बार ABVP से गौरववीर सोहल प्रधान थे। इस चुनाव में वहीं AAP का स्टूडेंट विंग दूसरे और कांग्रेस की NSUI तीसरे नंबर पर रही है। अभी हार-जीत के मार्जिन व फाइनल वोटों का आंकड़ा आना बाकी है। इधर, PU के 8 कॉलेजों में से अभी 4 कॉलेज के नतीजे घोषित हुए हैं।

इसमें सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में HSA के दीपांशु प्रधान चुने गए। पीजी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 में वनिका चौधरी प्रधान चुनी गई हैं। जबकि गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म (GGDSD) कॉलेज में SDCU, NSUI और HIMSU गठबंधन के अभिराज सिंह ने प्रधान पद का चुनाव जीता। सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज में CSF के नवजोत सिंह प्रधान बने।

पंजाब यूनिवर्सिटी व कॉलेजों के चुनाव नतीजे आने के बाद जश्न मनाते हुए हुए युवा। - Dainik Bhaskar
PU में लॉ डिपार्टमेंट के गेट पर पुलिस कर्मचारी एक छात्र को टांग से खींचता दिखा।
PU में लॉ डिपार्टमेंट के गेट पर पुलिस कर्मचारी एक छात्र को टांग से खींचता दिखा।

वोटिंग के वक्त पुलिस-छात्रों में झड़प हुई

छात्र संघ चुनावों के लिए सुबह साढ़े 9 बजे से 12 बजे तक वोटिंग हुई। इस दौरान PU के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों ने हंगामा कर दिया। कई स्टूडेंट दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गए। इस दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई। पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस कर्मचारी एक छात्र को टांग से खींचता दिखा। इसके बाद पुलिस नारेबाजी करने वाले छात्रों को उठाकर ले गई।

छात्रों का आरोप था कि वोटिंग का समय सुबह 11 बजे तक था, लेकिन लॉ डिपार्टमेंट का गेट सुबह करीब 10 बजे ही बंद कर दिया गया। इससे कई छात्र वोट नहीं डाल सके। हंगामे के बीच पुलिस लॉ डिपार्टमेंट से मतपेटी लेकर जाने लगी। हालांकि, छात्रों ने पुलिस को मतपेटी ले जाने नहीं दिया। इसके बाद छात्र धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस अधिकारी स्टूडेंट्स को समझाते दिखे।

नारेबाजी कर रहे स्टूडेंट्स को पुलिसकर्मी साथ ले जाते हुए।
नारेबाजी कर रहे स्टूडेंट्स को पुलिसकर्मी साथ ले जाते हुए।
स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि जाली बोर्ड डाले जा रहे हैं।
स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि जाली बोर्ड डाले जा रहे हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे छात्र।
पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे छात्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *