best news portal development company in india

जालंधर में सड़क हादसा बना मारपीट का अखाड़ा: कपूरथला चौक में पुलिस के सामने युवक की धुनाई, ताबड़तोड़ थप्पड़-मुक्के

SHARE:

जालंधर के कपूरथला चौक में ऑटो वाले की पिटाई करता आढ़ती और उसका बेटा।

जालंधर- जालंधर के कपूरथला चौक में कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर के बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच जुबानी जंग शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कार सवार ऑटो चालक को थप्पड़ और लात-घूंसों से पीटता नजर आ रहा है।

कार चला रहे आढ़ती पिता-पुत्र ने करीब 1 मिनट में 50 के करीब थप्पड़-मुक्के जड़ दिए। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर सब्जी मंडी के आढ़ती डिंपी सचदेवा और उसके बेटे ने ऑटो चालक को टक्कर के बाद पीट दिया। आढ़ती का आरोप है कि ऑटो चालक ने गाली दी जिससे उनको गुस्सा आ गया। हंगामे के दौरान पीड़ित ऑटो चालक हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने एक न सुनी और उसकी पिटाई करते रहे।

इस दौरान चौक पर जालंधर पुलिस के कर्मचारी भी खड़े थे लेकिन उनके सामने भी दोनों गुट लड़ते नजर आए। रोड पर बहुत से लोग एकत्रित होने के बाद उन्होंने दोनों को झगड़ा करने से रोका। फिलहाल ऑटो और कार ड्राइवर दोनों ने ही पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की है।

पिटाई के PHOTOS

ऑटो चालक को पिटने से नहीं बचा पाए पुलिस कर्मी

इस पूरी घटना में पुलिस दोनों के बीच मारपीट को रुकवाने में असफल रही। वीडियो में पुलिस कर्मी बीच-बीच में उनको हटने के लिए कहते रहे लेकिन ऑटो चालक को पिटने से बचा नहीं पाए। कार ड्राइवर और उसका बेटा 10 मिनट तक ऑटो चालक को पीटते रहे। ऑटो चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई