best news portal development company in india

लुधियाना: वकील पर तलवार से हमला:बचाव में आई पत्नी और मां पर भी वार, घटना सीसीटीवी में कैद

SHARE:

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के समराला की कपिला कॉलोनी में एक वकील और उनके परिवार पर पड़ोसी ने कृपाण से हमला कर दिया। घटना सुबह 9:40 बजे की है। वहीं बचाव में आई पत्नी और मां पर भी वार किए। जिससे तीनों घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वकील पर तलवार से हमला करते हुए पड़ोसी। - Dainik Bhaskar

वकील पर तलवार से हमला करते हुए पड़ोसी।

वकील के सिर में गहरी चोट

जानकारी के अनुसार वकील कुलतार सिंह बाइक पर निकल रहे थे, तभी पड़ोसी बिल्लू ने उन पर हमला कर दिया। कुलतार सिंह को बचाने आई उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और मां शरणजीत कौर पर भी आरोपी ने वार किए। हमले में कुलतार के सिर पर गहरी चोट आई, उन्हें दो टांके लगे। उनकी मां शरणजीत के कान के पास गहरा जख्म हुआ, जिसमें 9 टांके लगे। मनप्रीत का हाथ टूट गया और शरीर पर कई चोटें आई।

वहीं तीनों का इलाज समराला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। पीड़ित वकील ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से घर के बाहर खड़ा होकर गालियां दे रहा था। मोहल्ले के लोगों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पहले भी कई बार विवाद कर चुका है।

समराला थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई