best news portal development company in india

Amritsar: पाकिस्तान से जुड़े हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश : पांच आरोपी किए गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े गिरोह के पांच सदस्यों को काबू किया है और उनके कब्जे से 12 पिस्तौल (.30 बोर) और 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार सक्रिय हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े गिरोह के पांच सदस्यों को काबू किया है और उनके कब्जे से 12 पिस्तौल (.30 बोर) और 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जोबन सिंह और जशनप्रीत सिंह सीधे पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए उनसे बातचीत करते थे और भारत में भेजे गए हथियार और नशे की खेप को आगे सप्लाई करने का काम करते थे। यह खेप पंजाब में सक्रिय विभिन्न गैंगों के बीच प्रतिद्वंद्विता को हवा देने और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ाने के इरादे से भेजी गई थी।

थाना गेट हकीमा, अमृतसर में शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क के पीछे और आगे की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

पंजाब पुलिस ने दोहराया कि संगठित अपराध, हथियारों और नशे के नेटवर्क को खत्म करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस का कहना है कि वह पंजाब को सुरक्षित, अपराध मुक्त और नशामुक्त बनाने के अपने संकल्प पर पूरी तरह डटी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई